RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

आज से शुरू हुई सैनिक परिषद के आठवें चरण की शुरुआत

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार दिनाँक 4 अक्टूबर को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा विकास नगर स्टेडियम कोण्डागाँव में निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण का आठवां चरण प्रारंभ हुआ l सर्वप्रथम भारत माता के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया और भारत माता की जय घोष के साथ निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया l प्रशिक्षण लेने के लिए आए हुए समस्त युवक एवं युवतियों का पंजीयन किया गया l इसके बाद प्रशिक्षणार्थियों को अग्निवीर, थल सेना, जल सेना, वायु सेना, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, असम राइफल, एस.एस.बी , छत्तीसगढ़ आर्म्ड पुलिस फोर्स, रेलवे पुलिस फोर्स, छत्तीसगढ़ पुलिस, बस्तर फाइटर, होमगार्ड और फॉरेस्ट गार्ड के पदों की भर्ती के लिए मार्गदर्शन एवं शारीरिक प्रशिक्षण दिया गया l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सह सचिव रवि ठाकुर, सदस्य रतिराम सोरी, सेवारत सैनिक श्रीकांत तिवारी और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतियाँ उपस्थित रहे l

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग