RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

आयुष विभाग बीजापुर द्वारा रजत जयंती सप्ताह का आयोजन, किया जा रहा है।नया बस स्टैण्ड बीजापुर में नि: शुल्क जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर

बस्तर के माटी समाचार

छत्तीसगढ़ शासन एवं संचालनालय आयुष रायपुर के आदेशानुसार ( छ. ग.) राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 10/10/25 से 17/10/25 तक आयुष विभाग बीजापुर द्वारा रजत जयंती सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस परिप्रेक्ष में दिनांक 12/10/25 को नया बस स्टैण्ड बीजापुर में नि: शुल्क जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बीजापुर श्रीमती गीतासोम पुजारी, पार्षद श्री संजय गुप्ता, जिला आयुष अधिकारी डॉ राकेश ठाकुर जी की गरिमामयी उपस्थिति में श्रीमती गीता सोम पुजारी नगर पालिक अध्यक्ष बीजापुर द्वारा धनवन्तरी भगवान की पूजा, अर्चन एवं दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ राकेश ठाकुर नगर पालिक अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी पार्षद संजय गुप्ता जी द्वारा जन स्वास्थ्य के. क्षेत्र में आयुष विभाग की महत्वपूर्ण योगदान के संबंध में उ‌द्बोधन किया गया। शिविर के दौरान आयुर्वेद व होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी / होम्योपैथिक विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपस्थित लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं औषधि वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में नये / पुराने एवं जटिल 547 मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण NCD स्क्रीनिंग एवं उपचार किया गया। जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में जिला आयुष अधिकारी डा राकेश ठाकुर, राष्ट्रीय आयुष मिशन जिला नोडल अधिकारी डॉ प्रेमधर भोई आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ शिव नारायण मिश्रा, डॉ अरविंद आचार्य, डॉ लक्ष्मीनारायण पटेल, डॉ सुव्रत कुमार, डॉ सुरेखा, डॉ जयश्री, डॉ मधुबाला, डॉ विकास जायसवाल एवं बीजापुर जिले के समस्त चिकित्साधिकारी एवं सी. वेंकटेश्वरलु  सनत कुमार, राम प्रसाद, अर्पित, श्रीमती नानापति कुं नदनी,  रेजित;  त्रिमल मट्टी आदि का सराहनीय योगदान रहा ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग