RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

सुशासन की सरकार के नाकामियों को छुपाने का प्रयास कर रहे पूर्व मंत्री गागड़ा – युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जगदेव यादव

 

सरकार की कार्यशैली से परेशान होकर एनएच के गड्डे भरने फावड़ा तगाड़ी लेकर खुद निकले गागड़ा -यादव

 

बीजापुर बस्तर के माटी समाचार:- पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा द्वारा एनएच 63 पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ फावड़ा तगाड़ी लेकर सड़क पर हुए गड्डों को भरे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जगदेव यादव ने कहा की पूर्व मंत्री अपनी सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए स्वयं एनएच 63 पर हुए गड्डों को भरने निकले थे। इस दौरान संबंधित विभाग के एक भी कर्मचारियों का उपस्थित नहीं रहना सरकार की विफलताओं को दर्शाता है।

 

यादव ने चुटकी लेते हुए आगे कहा की भाजपा की सुशासन की सरकार अपने ही नेताओं और कार्यकर्ताओं की नहीं सुन रही है, जिससे उनके बड़े नेता नाराज होकर सड़क पर उतर कर अपनी नाराजगी प्रदर्शित करने का प्रयास कर रहे हैं। यादव ने आगे कहा कि आये दिन भाजपा के बड़े नेता गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से लेकर मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप जैसे दिग्गज नेता बस्तर का दौरा करते हुए बड़े बड़े सभा कर कर जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास का ढिढोरा पीटते नहीं थकते। किन्तु सभा समाप्त होते ही उनकी सारी योजनाए विकास के बड़े बड़े वादे धरे के धरे रहा जाते हैं। भाजपा की सरकार से आम जनता तो नाराज है ही अब भाजपा के बड़े नेता भी नाराज और निराश होने लगे हैं। जिसका उदाहरण पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर द्वारा मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना देने का प्रयास करना और अब पूर्व वनमंत्री गागड़ा द्वारा फावड़ा तगाड़ी लेकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर गड्डे पाटने काम करना।

 

यादव ने कहा की सरकार की गलत नीतियों के चलते बस्तर की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति काफ़ी खराब व दयनीय हो चुकी है, आये दिन आदिवासी छात्र किसी न किसी घटना के शिकार होने के लिए मजबूर हैं वहीं आश्रम पोटा केबिनों में बच्चों के लिए आये राशि का खुलकर गबन किये जाने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। इसी तरह बस्तर की स्वास्थ्य व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है, स्वास्थ्य केंद्रों में अवस्था के साथ साथ कर्मचारियों की कमी से आये दिन मरीज परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मैं पूर्व मंत्री गागड़ा को धन्यवाद देना चाहता हुँ कि उन्होंने अपनी ही सरकार कि नाकामियों को उजागर करने का प्रयास किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग