RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

 

 

माओवादियों ने धारदार हथियार से की युवकों की हत्या

 

बीजापुर बस्तर के माटी समाचार, 25 अक्टूबर, 2025: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में माओवादियों के सशस्त्र हमले में दो युवकों की निर्मम हत्या कर दी गई। यह घटना गुरुवार रात (24 अक्टूबर) ग्राम नेलाकांकेर में घटित हुई।

 

पुलिस प्राप्त सूचना के अनुसार, ग्राम नेलाकांकेर के रहने वाले रवि कटटम (25 वर्ष) तथा तिरूपति सोढी (38 वर्ष) पर माओवादियों के एक समूह ने धारदार हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद उसूर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तस्दीक (सत्यापन) की कार्रवाई शुरू की है। घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

 

इस घटना ने इलाके में एक बार फिर सुरक्षा की चिंता खड़ी कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग