राज्यपाल एवं प्रथम महिला ने समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

राज्यपाल रमेन डेका एवं राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के पंडरी स्थित महाकालीबाड़ी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और माता जगतधात्री की विधिवत पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर राज्यपाल एवं प्रथम महिला ने समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष दिप्तेश चटर्जी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

