RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

ओलंपिक 2025 के जोन स्तरीय खेल मुकाबलों का शुभारंभ

जी सुनील कुमार

कोंटा बस्तर के माटी समाचार कोंटा में आज बस्तर ओलंपिक 2025 के जोन स्तरीय खेल मुकाबलों का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। स्वामी आत्मानंद मैदान में हुए इस आयोजन में प्रशासन की उम्दा तैयारी और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से कार्यक्रम में उत्सव जैसा वातावरण रहा। सभी अतिथियों ने हरे झंडे को लहराकर खेलों का शुभारंभ किया, जिसके साथ ही मैदान में खिलाड़ियों के चेहरे पर जोश, उमंग और खेल भावना झलकती रही।*

 

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मौसम मंगम्मा, जिला सदस्य कोरसा छन्नू, ओयम लीना, जनपद अध्यक्ष कुसमलाता कवासी, नगर पंचायत अध्यक्ष मौसम जया, मंडल अध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी, जनपद उपाध्यक्ष माड़वी हिड़मा, जिला उपाध्यक्ष जी. साई रेड्डी, जिला मंत्री सेमल नरेश, अन्नु बोगम, जनपद सदस्य मड़कम भीमा, सोयम बद्रा, माड़वी देवा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।*

 

*प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम सुभाष शुक्ला, तहसीलदार गिरीश कुमार, जनपद पंचायत सीईओ सुमीत कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी पी. श्रीनिवास राव,एसडीओपी रजत नाग, एवं टीआई सलीम काका मौजूद रहे।*

 

*बस्तर ओलंपिक का यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर दे रहा है, बल्कि क्षेत्र में एकता, अनुशासन और खेल भावना का संदेश भी प्रसारित कर रहा है।*

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग