जी सुनील कुमार
सुकमा बस्तर के माटी समाचार
बस्तर सांसद महेश कश्यप शनिवार को एकदिवसीय प्रवास पर सुकमा पहुंचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने सुकमा विकासखंड के ग्राम पंचायत फूलबगड़ी में 1 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत से निर्मित माइनर ब्रिज का लोकार्पण किया। यह पुल फूलबगड़ी से दामापारा मार्ग को जोड़ता है, जिससे अब ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

