राजू टोले
सुकमा बस्तर के माटी समाचार
*शॉर्ट सर्किट से मरईगुड़ा में लगी आग, सिलेंडर फटने से दहशत कोई जनहानि नहीं!*
*मरईगुड़ा वन क्षेत्र में अचानक शॉर्ट सर्किट से तीन घरों में भीषण आग लग गई। आग लगने के दौरान सिलेंडर फटने से धमाका हुआ और दमक तेज़ हो गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।*
*घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और तेलंगाना के भद्राचलम से फायर ब्रिगेड को तत्काल सहायता के लिए बुलाया गया।*
*वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष धनीराम बरसे ने जानकारी मिलते ही कोंटा एसडीएम को सूचित कर पीड़ित परिवारों के लिए तात्कालिक राहत सामग्री एवं ठहरने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।*

