RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

क्या बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष को नहीं मिला सबका “साथ” या उन्हें नहीं है सब पे “विश्वास” नवीन जिला कार्यकारिणी से कैसे होगा सबका “विकास”-जावेद खान

कृष्णा कुमार कुंजाम

जगदलपुर बस्तर के माटी समाचार युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने बस्तर जिला भाजपा की नवीन कार्यकारिणी को वर्गविशेष वाद से प्रेरित बताते हुए भाजपा के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है और अपने ही पार्टी के अन्य समाज से आने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं की सत्ता के दौरान राजनीतिक हत्या करने जैसा बताया है,जावेद ने भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे को भाजपा का सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास नारा याद दिलाते हुए पूछा है जो पार्टी अपने ही संगठन के भीतर सबको साथ लेकर सबका विकास नहीं करते हुए सब पर विश्वास नहीं कर रही है वो क्या आम जनता के लिए सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास जीतेगी,या फिर जिला अध्यक्ष बताएं कि क्या उन्हें सभी समाजों ताल्लुक रखने वाले भाजपाई कार्यकर्ताओं का साथ नहीं मिल रहा या फिर उन्हें सभी समाज से आने वाले भाजपाई कार्यकर्ताओं पर विश्वास नहीं रहा क्योंकि आज जारी हुई बस्तर जिला भाजपा की कार्यकारिणी की नवीन सूची में सामाजिक प्रतिनिधित्व एवं सामाजिक समरसता दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रही है और पूरी कार्यकारिणी में वर्ग विशेष का दबदबा साफ दिखाई पड़ रहा है,जावेद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भाजपा की असली विचारधारा सिर्फ और सिर्फ एक विशेष वर्ग को फलने-फूलने का अवसर देती है जो समय-समय पर भाजपा स्वयं प्रदर्शित करती रहती है और जिसका जीता-जागता प्रमाण आज भाजपा ने अपनी नवीन कार्यकारिणी से स्वयं पुनः जाहिर कर दिया है,जिसमें विभिन्न समाज से आने वाले भाजपाई कार्यकर्ताओं को स्थान तक नहीं दिया गया है।भाजपा की नवीन जिला कार्यकारिणी की सूची में नजर डाली जाए तो साफ दिखाई देता है कि जिला अध्यक्ष सहित अनेकों ब्राह्मण समाज से आने वाले नेताओं को स्थान देकर सिक्ख समाज,मुस्लिम समाज,क्रिस्चियन समाज,जैन समाज,महेश्वरी समाज,क्षत्रिय समाज,सिंधी समाज,बौद्ध समाज,मिथला समाज जैसे अनेकों समाज के कर्मठ और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हत्या करते हुए उनका राजनीतिक शोषण को भी दर्शाता है।
जावेद ने कहा कहीं ना कहीं आज भाजपा की इस नवीन सूची को देखकर उन भाजपाई कार्यकर्ताओं को निराशा हाथ लगी होगी जिन्हें विशेष वर्ग से नहीं होने के चलते वंचित किया गया है।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग