RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

यादव समाज ने मनाया उत्साह के साथ गिरी गोवर्धन पूजा, कृष्ण बलराम का वेशभूषा धारण किये बालको ने मोहा मन

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार कोंडागांव यादव समाज गोवर्धन सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को चिकलपुटी पुलिस लाइन स्थित यादव समाज के नंदकिला भवन में भव्य एवं उत्साह के साथ पंचम वर्ष के गिरी गोवर्धन पूजा सम्पन्न हुई ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी उपस्थित रहे कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष नरपति पटेल ने कहा भगवान श्रीकृष्ण की लीला एवं उनके आदर्शों ओर गोवर्धन पूजा के महत्व को रेखांकित किया वही उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने यादव समाज की सांस्कृतिक विरासत ओर सामुहिक एकजुटता को समाज की ताकत बताया ।

युवाओं द्वारा यादव समाज के सांस्कृतिक नित्य राउत नाचा जो कि कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा साथ ही नन्हें बालको द्वारा भगवान श्रीकृष्ण एवं बलराम का वेशभूषा धारण कर मन मोह लिया ।

इस कार्यक्रम में यादव समाज के जिला उपाध्यक्ष साधुराम यादव ,संरक्षक धनसिंह यादव, ब्लाक अध्यक्ष सुकदेव यादव,नगर अध्यक्ष नरेश यादव, उपाध्यक्ष हरिश्चन्द्र यादव, जगत राम यादव, संग्राम यादव, जयलाल, फूलदेव, मानकु राम, मोतीराम, सगनु, देवशरण, हरिलाल, फूलचंद यादव,सरस्वती, सोमारी, सीता, सुनीता, रूपा यादव समेत सैकड़ो कि संख्या में यादव समाज के महिला पुरूष युवा युवती मौजूद रहे ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग