RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

23 वर्ष देश की सेवा कर सेवानिवृत्त हुए हवलदार श्रीकांत तिवारी का नगर में हुआ भव्य स्वागत

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार दिनांक 1 दिसंबर 2025 को भारतीय थल सेना के आर्मी एयर डिफेंस से 23 वर्ष देश की सेवा करने के पश्चात सेवानिवृत होकर हवलदार श्रीकांत तिवारी का कोंडागांव नगर पहुंचने पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के पदाधिकारीयो, सदस्यों परिवारजन, मित्रगण और कोंडागांव नगरवासियों और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं यूवतियों ने गर्म जोशी के साथ भव्य स्वागत किया l रिटायर्ड फौजी के गांधी चौक पहुंचने पर आतिशबाजी के साथ पूर्व सैनिकों, परिवारजन, मित्रगण के द्वारा आरती उतार कर और पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया l इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय जवान जय किसान के नारो से पूरा गांधी चौक गूंज उठा l इसके बाद बस्तर की संस्कृति मांदरी नाच और देशभक्ति गीतों के साथ डीजे की धुन पर गांधी चौक से जुलूस बस स्टैंड से होते हुए उनके निवास स्थल आलबेड़ा पारा तक पहुंचा l इस दौरान नगर वासियों ने अलग-अलग स्थानों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया l हवलदार श्रीकांत तिवारी ने कहा कि 23 वर्ष देश की सेवा करके जो सुख और आनंद की अनुभूति मिली है वह कहीं और नहीं मिल सकती , मैं अपने जिला के नौजवानों से आह्वान करता हूं की सेना में भर्ती के लिए आगे आए और देश की सेवा करें l रिटायर्ड फौजी ने बताया कि भारतीय थल सेना के आर्मी एयर डिफेंस में दिनांक 14 जुलाई 2003 को उनका सिलेक्शन हुआ इसके बाद 1 साल की ट्रेनिंग नासिक में हुई l ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग गुजरात ,राजस्थान, उड़ीसा, जम्मू कश्मीर, पंजाब, श्रीनगर मे उन्होंने अपनी सेवा प्रदान की और 30 नवंबर 2025 को हरियाणा से सेवानिवृत्ति हुआ l रिटायर्ड फौजी ने कहा कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के सदस्यों , नगरवासियो और मित्रगणों ने जो आज मान सम्मान दिया है, इसके लिए मैं सदा आभारी रहूंगा और मैं भी अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव से जुड़कर समाज सेवा में अपना योगदान दूंगा l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सहसचिव रवि ठाकुर, मीडिया प्रभारी कमलेश्वर ध्रुव, फरसगांव ब्लॉक सचिव रिकेश कुँवर, सैन्य मातृशक्ति अध्यक्ष श्रीमती चांदनी कोर्राम, सदस्य हीरासिंह कोर्राम, ढालेश साहू, राकेश कुमार धीवर, प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र, भगवती हिरवानी, सुरेश साहू, अधिवक्ता गौरव जैन, प्रेमराज चोपड़ा आशीष मंडल ,देवेंद्र और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतियां उपस्थित रहे l

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग