सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर ग्राम पंचायत चिपावंड में डा. संजीवन कुमार कार्यक्रम समन्वयक शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर शशि भूषण कन्नौजे जिला संगठन जिला कोंडागांव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।इस शिविर के दौरान शिविर थीम नशा मुक्त भारत के तहत् गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ विशाल नशा मुक्त रैली का आयोजन किया गया। शिविर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत हॉस्पिटल, ग्राम पंचायत आंगनवाड़ी, स्कूल बाजार पसरा व नलों के आसपास साफ सफाई का कार्य किया गया। नलों के पास साफ सफाई कर सोख्ता गड्ढा का निर्माण किया गया। शिविर में मुख्य कार्य नवीन हायर सेकंडरी प्रांगण में मुरुम समतलीकरण व ध्वज स्थल निमार्ण कार्य किया गया। शिविर में बौद्धिक परिचर्चा में सुश्री गायत्री साय मजिस्ट्रेट (विधिक सेवा प्राधिकरण) ने संविधान में वर्णित अधिकारों के बारे में जानकारी दिये। सुश्री अमला प्रभा ने मानसिक स्वास्थ्य एवं बाल संरक्षण के बारे में जानकारी दी। सायबर सेल से सौरभ उपाध्यक्ष निरीक्षक ने आनलाईन पैसा ठगी, डिजिटल अरेस्ट व यातायात नियमों के बारे में जानकारी प्रदान किये। इस चर्चा में आर के जैन पूर्व जिला संगठक जिला कोंडागांव,आर एस मरकाम, श्रीमती एस सोनपिपरे प्राचार्या, चंद्रेश कुमार चतुर्वेदी,नारायण भगत,जयराम मरकाम जनपद सदस्य,इंद्रजीत पांडे ने विभागवार जानकारी प्रदान किये। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के द्वारा बाल-विवाह, नशा मुक्त भारत, स्वच्छता आधारित नाटक, बस्तर व छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित गीत, नृत्य प्रस्तुत किया गया। शिविर के दौरान नियमित रूप से योगाभ्यास मूलचंद पटेल और आनंद राम देवांगन के द्वारा करवाया गया।शिविर समापन में मुख्य अतिथि सुश्री सूरज नेताम सरपंच ने स्वयंसेवकों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में कार्य करने के लिए प्रेरित की साथ ही उन्हें उनके परियोजना कार्यों के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्या श्रीमती एस सोनपिपरे,चंद्रेश कुमार चतुर्वेदी,आर एस मरकाम, श्रीमती गंगा वैष्णव,शंकर मानिकपुरी,संतोष देवांगन , श्रीमती गंगा वैष्णव, श्रीमती देवी सेठिया,आनंद पटेल, संतोष वैष्णव, मुलचंद पटेल, माधव बघेल,नरेश पांडे,मोबिंद भारद्वाज, भुमिका सिकदार, राधिका नेताम,सनीता मरकाम, उपस्थित थे। शिविर संचालक मोहनलाल बोगा ने प्रेस में यह जानकारी दी।

