उदंती–सीतानदी टाइगर रिज़र्व में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई — दो युवक शिकार के फंदों के साथ गिरफ्तार
बस्तर की माटी न्यूज़ (BKM NATIONAL NEWS), गरियाबंद
उदंती–सीतानदी टाइगर रिज़र्व, गरियाबंद में वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बफर परिक्षेत्र के आरक्षित कम्पार्टमेंट क्रमांक 1225 में की गई कार्रवाई के दौरान दो युवकों को हिरासत में लिया है। उप निदेशक श्रीमती सतोबिशा समाजदार के मार्गदर्शन में तथा सहायक संचालक वरुण कुमार जैन और परिक्षेत्र अधिकारी गोपाल सिंह कश्यप के निर्देशन में की गई इस संयुक्त कार्रवाई में खरगोश के शिकार के लिए जाल/फंदा लगाते दो आरोपियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में वृंदा सोरी पिता दशरथ सोरी, निवासी हरसोर, तथा हरभजन विश्वकर्मा पिता भगवान विश्वकर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी फरसरा शामिल हैं। दोनों के पास से जंगल में ले जाए जा रहे 28 नग शिकारी फंदे जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 तथा वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 27, 29, 31 व 52 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें माननीय प्रथम श्रेणी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।
कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी इंदा गांव (धुर्वा गुडी)सुशील कुमार सागर, सहायक वन परिक्षेत्र इंदा गांव के अधिकारी राकेश सिंह परिहार, उपवन क्षेत्रपाल , गोविंद मिश्रा, रामकृष्ण साहू, तथा कोचिंग टीम के सदस्य देवी सिंह यादव, पुनीत राम ध्रुव और सुरक्षा श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

