सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। इसके अंतर्गत नागेश देवांगन को कोंडागांव जिला युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं विकास दुवा को प्रदेश स्तर पर विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
इन नियुक्तियों की घोषणा के पश्चात भाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा के सदस्यों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत कर बधाई दी गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा कि विकास दुआ एवं नागेश देवांगन दोनों ही लंबे समय से पार्टी संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इनके नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठन को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी तथा युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से किया जाएगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नागेश देवांगन ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। वहीं विकास दुआ ने भी विश्वास दिलाया कि प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

