RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कोंडागांव के अटल परिसर का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया लोकार्पण

सत्यानंद यादव

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार , 25 दिसंबर 2025 भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को कोंडागांव नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत बंधा तालाब गार्डन के पास 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल परिसर का मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया गया, जहां उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विभाग के भारसाधक मंत्री सहित अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कुल 115 नगरीय निकायों में निर्मित अटल परिसरों का एक साथ वर्चुअल लोकार्पण किया गया।

कोंडागांव में आयोजित स्थानीय लोकार्पण कार्यक्रम नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर नमन किया तथा देश के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अटल जी सादगी, विनम्रता के धनी व्यक्तित्व के साथ ओजस्वी वक्ता थे। उनके नेतृत्व में सड़क, पुल-पुलिया सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के विकास को नई दिशा मिली। साथ ही पोखरण में परमाणु परीक्षण कर उन्होंने देश को वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाया। नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ, जिससे वर्षों पुरानी जनआकांक्षाएं पूर्ण हुईं। कार्यक्रम को मनोज जैन एवं दीपेश अरोरा ने भी संबोधित किया।

सुशासन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से नगरवासियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और राशन कार्ड के लिए शिविर लगाकर आवेदन प्राप्त किया गया। इस अवसर पर कुलवंत चहल,  जितेन्द्र सुराना, हरेंद्र यादव, जैनेन्द्र ठाकुर सहित संतोष पात्र,  परितोष सेन, विकास दुआ, समस्त पार्षदगण, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन जयंत सिन्हा, एसडीएम अजय उरांव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी  दिनेश डे एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग