RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा विकास नगर स्टेडियम में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतियों को सम्मानित कर वीर बाल दिवस मनाया गया

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के तत्वाधान में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणथियों में ट्रांसजेंडर गंगाबाई नेताम ने राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर खेल महोत्सव 2025 में दौड़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया , इसी के साथ-साथ सांसद खेल महोत्सव में भी युवक एवं युवतियों ने कबड्डी, दौड़, एथलेटिक्स और तवा फेंक में भी पुरस्कार प्राप्त किया l सभी विजेता प्रतिभागियों ने कहा की पूर्व सैनिकों द्वारा दिए गए प्रशिक्षण के कारण ही हमने यह जीत हासिल की है l इसी कड़ी में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को वीर बाल दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया l बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने युवक एवं यूवतियों को बताया कि हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है, जो गुरु गोबिंद सिंह जी के दो छोटे साहिबजादों, बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी, के अद्वितीय साहस और शहादत को याद करता है, जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी l भारत सरकार ने 2022 में इसे मनाने की घोषणा की थी ताकि उनकी वीर गाथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचे l जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने युवाओं को बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी के सबसे छोटे पुत्रों, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह, को इस्लाम कबूल करने से इनकार करने पर दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया था इतनी कम उम्र में ही इन साहिबजादों ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। इनका ये बलिदान इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज हो चुका है। यह हमें प्रेरित करता है कि हम भी अपने जीवन में कठिनाइयों का सामना करते हुए धैर्य और दृढ़ता बनाए रखें। वीर बाल दिवस हमें राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देता है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग