सत्यानंद यादव
कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार 26 दिसम्बर 2025 सी.पी.आई.जिला परिषद कोंडागांव के द्वारा कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के 100 वां स्थापना दिवस को हर्शोल्लासपुर्वक मनाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम ग्राम चिखलपुटी में राज्य परिशद् सदस्य काम.तिलक, जिला सचिव का.षैलेष, सहायक सचिव द्वय जयप्रकाष, दिनेश, सोमारु, बिसम्बर, सरादू, दुबेश, रामसिंग, अनुराधा आदि विभिन्न गांवों से पहुंचे आदि कम्युनिस्ट साथियों की उपस्थिति में सी.पी.आई. एवं संघर्श के प्रतिक हंसिया हथौड़ा निशान वाले लाल झण्डे को लाल सलाम के नारों के सम्मानपुर्वक फहराया गया। मौके पर उपस्थित जनों को सी.पी.आई. और लाल झंडे के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की स्थापना 26 दिसम्बर 1925 को कानपुर में हुई थी। अपनी स्थापना के साथ ही भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर लगातार भारत में सच्चे लोकतंत्र की स्थापना के लिए निरंतर संघर्षरत है। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के संघर्षों का ही परिणाम है कि आज देश में मजदूर, किसान, महिलाओं व अन्य मेहनतकश लोगों को उनके अधिकार प्राप्त हो रहे हैं। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ही देश के आमजनों को उनकी परेशानियों, समस्याओं, षोशण तथा अन्याय से मुक्ति दिला सकती है। बस्तर संभाग में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के संघर्षों का इतिहास रहा है। संघर्श के प्रतिक हंसिया हथौड़ा निशान वाले लाल झण्डे को फहराने के बाद चिखलपुटी से जिला मुख्यालय कोण्डागांव होते हुए जनपद मुख्यालय फरसगांव तक चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों से लाल सलाम और कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के नारों के साथ उत्सव यात्रा निकाला गया। फरसगांव से वापस चिखलपुटी तक पहुंचकर उपस्थितजनों को मिश्ठान वितरण करके उत्सव यात्रा का समापन किया गया।

