RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

फुटकर व्यापारियों ने बैठक आहूत कर किया संगठन तैयार सर्वसहमति से अध्यक्ष नियुक्त रोशन पांडे

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार – आज दिनांक 26 दिसंबर को कोंडागांव जिले के हाट बाजार फुटकर व्यापारियों ने बैठक आयोजित कर संगठन तैयार किया संगठन का नाम ग्रामीण फुटकर मेला बाजार व्यापारी संघ जिला कोंडागांव दिया। संगठन मे लगभग 341दुकानदार सम्मिलित हैँ जिन्होंने संगठन के सुचारु रूप से संचालन के उद्देश्य से कार्यकारिणी का गठन किया जिसमे सर्व सहमति से अध्यक्ष के रूप मे रोशन पांडे को नियुक्त किया वहीं संगठन के संरक्षक के रूप मे रितेश पटेल, नीलकंठ शार्दुल को रखा गया है। उपाध्यक्ष छबि मरकाम व सुखलाल मंडावी सचिव चंद्रशेखर साहू सहसचिव बिसनाथ पांडे कोषाध्यक्ष कपूर नाग मिडिया प्रभारी वीरेंद्र भारद्वाज शामिल हैँ कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे कुमेश्वर वैध, सुनील कोर्राम, परउ नेताम, गोलू दीवान, बुधमन, रवि नेताम, किशोर साहू, मनसु निषाद, मनेश्वर भारद्वाज, अनिल सोरी, अजमल अंसारी, गजेंद्र पांडे शामिल हैँ। संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष रोशन पांडे ने कहा हम सभी छोटे बड़े बाजार मेला मंडई मे जाकर अपना दुकान लगाते हैँ और जीवन यापन कर रहें हैँ परन्तु कहीं कहीं पर हमारे दुकानदारों के साथ कई प्रकार की समस्याएँ आती हैं जिन्हे हम संगठित होकर निराकरण कर सकें इस उद्देश्य से सभी सदस्यों के साथ मिलकर संगठन तैयार किया गया है किसी भी दुकानदार सदस्य को किसी भी प्रकार की समस्या आने पर हमारा संगठन सदैव साथ खड़ा रहेगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग