सत्यानंद यादव
कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार, 03 जनवरी 2026 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शनिवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन वार्ड सहित चिकित्सालय की विभिन्न इकाइयों एवं वार्डों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को दी जा रही सेवाओं, व्यवस्थाओं एवं आवश्यकताओं का आकलन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा मरीजों के परिजनों को दीदी की रसोई में ही भोजन करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने परिसर में निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. पी. एल. मंडावी, डीपीएम भावना माहलवार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

