सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार, 03 जनवरी 2026 बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने शनिवार को ग्राम कोपाबेड़ा को सड़क चौड़ीकरण एवं पुल-पुलिया निर्माण के विकास कार्यों की सौगात दी है। उन्होंने ग्राम कोपाबेड़ा में 451.93 लाख रूपए की लागत से 02.90 किलोमीटर लंबाई की शिव मंदिर मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़िकरण एवं 01 नग पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। विधायक सुश्री उसेंडी ने इस दौरान कहा कि यह निर्माण कार्य पूर्ण होने से ग्रामीणों को सुगम आवामन की सुविधा मिलेगी और विकास को नई गति मिलेगी।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, कुलवंत सिंह चहल, दिनेश महाजन, ग्राम गायता आसमन कोर्राम, ग्राम प्रमुख बुधमन कोर्राम, झाड़ूराम सोडी, कोपाबेड़ा ग्राम समिति अध्यक्ष मनोज पटेल,शांति स्वरूप चौधरी, नागेश देवांगन, बंटी नाग, शीतल पटेल, अमिताभ बोस, अविनाश सोरी, देवेंद्र मौर्य, श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, सुश्री सोनमणि पोयाम, श्रीमती सुषमा खोबरागड़े, श्रीमती सती बघेल, संतोष सिंह, अनिल देवांगन, मयंक भोसले, राजा मुखर्जी, हिमांशु ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

