सत्यानंद यादव
कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार 06 जनवरी 2026 ग्राम गिरोला में विकास कार्यों के अंतर्गत 88.76 लाख रूपए के भूमि पूजन-शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक, कोंडागांव विधानसभा सुश्री लता उसेंडी रहीं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को गति देने की प्रतिबद्धता दोहराई तथा ग्रामवासियों को योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लेने का आह्वान किया।
विधायक सुश्री उसेण्डी ने कुल 88.76 लाख रूपए के 08 कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण किया, जिसमें भूमिपूजन-शिलान्यास में कार्य में ग्राम पंचायत गिरोला में मालकोटीया पारा में सोनारू घर से राजकुमार घर तक सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण कार्य लम्बाई 200 मी. लागत राशि रू. 16.08 लाख, चरण पाण्डे घर से अन्धारू सोरी घर तक कार्य लागत राशि रू. 7.80 लाख, बस्तर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम पंचायत गिरोला में बाजार स्थल के पास शेड निर्माण कार्य लागत राशि रू. 10 लाख और सांस्कृतिक भवन निर्माण लागत राशि 02 लाख रूपए शामिल है। इसी प्रकार लोकार्पण कार्यों में प्राथमिक सहकारी समिति विकासखण्ड कोण्डागाँव ग्राम पंचायत गिरोला में गोदाम सह शॉप निर्माण कार्य लागत राशि रू. 26.00 लाख, सीसी रोड दिलीप दीवान घर से शंकर सोड़ी घर तक लागत 9 लाख, सीसीरोड बुन्दापारा सुखनाथ घर से हितेश घर तक लागत रू. 8.44 लाख, सीसी रोड भेजरीपदर पारा गिरोला रामबिलास घर से बुधयारीन घर तक लागत रू. 8.44 लाख का कार्य शामिल है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर सहित पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेंद्र सिंह ठाकुर, दीपेश अरोरा, जितेंद्र सुराना, श्रीमती भुनेश्वरी सोरी, चिट्ठी सोरी, श्रीमती सुधा दीवान, दिलीप दीवान, महेंद्र पांडे, श्रीमती अनीता कोर्राम, अनिल कोर्राम, धन्जू मरकाम, रामलाल सलाम, जितेंद्र दीवान, आतुसा दीवान, रघुराम दीवान, रतिराम नेताम, हपुल दीवान, श्रीमती भगवती सोरी, पूनम शार्दूल, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

