RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बीजापुर में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न, छात्रों में वैज्ञानिक सोर्स को प्रोत्साहन

घनश्याम यादव प्रधान संपादक बस्तर के माटी

बीजापुर बस्तर के माटी समाचार , 5 जनवरी 2026। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत आज बीजापुर जिले के कन्या रेजिडेंशियल स्कूल स्थित ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस ज्ञान-विज्ञान की प्रतियोगिता का उद्देश्य नौनिहालों में गणित एवं विज्ञान के प्रति रुचि जगाना तथा उनकी जिज्ञासा और खोजी भावना को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी एल. एल. धनेलिया एवं जिला मिशन समन्वयक कमल दास झाड़ी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर एपीसी विजेंद्र सिंह भदोरिया और एपीसी तारकेश्वर पैकरा भी मार्गदर्शन में उपस्थित रहे।

 

 

प्रतियोगिता में जिले के चारों विकासखंडों से चयनित प्रारंभिक एवं हायर सेकेंडरी स्तर के होनहार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया गया। प्रारंभिक स्तर के नोडल कुमारी सुनीता गोनेट एवं तिलक देवांगन तथा सेकेंडरी स्तर के नोडल अरुण सिंह व अनिल मिश्रा को नियुक्त किया गया। तकनीकी निर्देशन दिलीप दुर्गम ने किया।

 

 

प्रारंभिक स्तर में परिणाम: प्रथम स्थान:कुमारी अश्वनी मांझी (बीजापुर) द्वितीय स्थान:कुमारी कोमल गिलगिच्चा (भोपालपटनम) तृतीय स्थान:दिलीप अंश प्रजापति (भैरमगढ़)

 

सेकेंडरी स्तर में परिणाम: प्रथम स्थान:विकासखंड भैरमगढ़ द्वितीय स्थान:बीजापुर तृतीय स्थान:भोपालपटनम

 

समापन समारोह के अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान एवं पार्षद संजय रवानी ने विजेताओं को पुरस्कार, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। सभी प्रतिभागी बच्चों एवं उनके शिक्षकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।

 

 

इस प्रतियोगिता का मुख्य लक्ष्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है, ताकि भविष्य में ये बच्चे देश के विकास में महत्वपूर्ण वैज्ञानिक योगदान दे सकें। कार्यक्रम ने शैक्षिक गुणवत्ता व छात्रों में वैज्ञानिक अभिरुचि बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक पहल का रूप लिया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग