RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

गरीब को रोजगार, सम्मानजनक जीवन और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना है – नीलकंठ टेकाम

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार सरकार ने ग्रामीण रोजगार और विकास को नई दिशा देने के लिए नया कानून पेश किया है, जिसका उद्देश्य हर गरीब को रोजगार, सम्मानजनक जीवन और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना है। यह कानून ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय विजन और महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की भावना के अनुरूप बताया गया है। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई कोंडागांव द्वारा मंगलवार को कोण्डागांव स्थित जिला भाजपा कार्यालय अटल सदन में प्रेस वार्ता के दौरान विधायक नीलकंठ टेकाम ने विकसित भारत गारंटी आजीविका मिशन पर विस्तृत चर्चा करते कहा कि नई योजना के तहत हर ग्रामीण परिवार को साल में 125 दिन के रोजगार की गारंटी, वन क्षेत्र में कार्य करने वाले एसटी श्रमिकों को 25 दिनों का अतिरिक्त रोजगार, और मजदूरी का साप्ताहिक भुगतान संभव होगा।

सरकार का कहना है कि अब ग्रामीण भारत की जरूरतें बदल चुकी हैं, इसलिए रोजगार योजना को विकसित भारत की आवश्यकताओं के अनुरूप पुनर्गठित किया गया है। योजना में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए रियल-टाइम डेटा, GPS व मोबाइल मॉनिटरिंग और AI आधारित फ्रॉड डिटेक्शन की व्यवस्था होगी। नए कानून का फोकस जल संरक्षण, ग्रामीण बुनियादी ढांचे, आजीविका सृजन और जलवायु-अनुकूल कार्यों पर रहेगा।
सरकार ने दावा किया कि मनरेगा पर अब तक 11.74 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जिसमें सबसे अधिक योगदान मौजूदा सरकार का है। साथ ही यह भी कहा गया कि कांग्रेस शासन में योजनाओं के नामकरण में नेहरू-गांधी परिवार के नामों का व्यापक उपयोग किया गया, जबकि वर्तमान सरकार नाम से अधिक काम को प्राथमिकता दे रही है।
इसके अलावा, हाल ही में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू किए गए हैं, जो क्रमशः IPC, CRPC और पुराने साक्ष्य अधिनियम का स्थान ले चुके है। सरकार के अनुसार, ये सभी कदम देश को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए उठाए गए हैं।

प्रेस वार्ता के अंत में भाजपा नेताओं ने कहा कि यह मिशन ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक निर्णायक पहल है, जिससे गांव, गरीब और किसान को सीधा लाभ मिलेगा।। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम, प्रदेश प्रवक्ता टिकेश्वर जैन, भाजपा राष्ट्रीय सदस्य मनोज जैन, उपाध्यक्ष जितेंद्र सुराणा, आकाश मेहता, नगरपालिका अध्यक्ष नरपति राम पटेल, कोण्डागांव मंडल अध्यक्ष कुलवंत सिंह चहल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नागेश देवांगन, अमिताभ बोस, बंटी नाग, असलम खान, मयंक भोसले सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग