RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कांदा डोंगर मंडल के कद्दाबर नेता हलमन धुर्वा को मिला प्रमुख जिम्मेदारी । बने जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष ।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हलमन सिंह ध्रुवा को गरियाबंद किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व द्वारा कांदा डोंगर मंडल के कद्दावर नेता पर एक बार फिर भरोसा जताए जाने को संगठन की मजबूती और किसानों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है।

श्री ध्रुवा लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके अनुभव, जमीनी पकड़ और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत समन्वय को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है। जिला अध्यक्ष बनाए जाने की खबर के बाद किसान मोर्चा सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए इसे किसानों की आवाज को और मजबूती मिलने वाला निर्णय बताया।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री हलमन सिंह ध्रुवा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्य बोध के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा और किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सिंचाई और कृषि अधोसंरचना से जुड़ी योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचे, इसके लिए किसान मोर्चा सक्रिय भूमिका निभाएगा। किसानों की समस्याओं को संगठन और सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।
इस नियुक्ति को लेकर जिले के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया कि श्री ध्रुवा के नेतृत्व में गरियाबंद किसान मोर्चा नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और किसानों के बीच पार्टी की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सफल रहेगा ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग