RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

समय से पहले स्कूल में ताला जड़कर शिक्षक नदारत
नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां, बीईओ को दी गई सूचना
गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घोघर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय माध्यमिक शाला में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पदस्थ शिक्षक निर्धारित समय से पहले ही स्कूल में ताला जड़कर नदारत हो गए, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अर्धवार्षिक परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिनकी अवधि लगभग दो से तीन घंटे निर्धारित है। परीक्षाएं सामान्यतः दोपहर 1:30 बजे तक समाप्त हो जाती हैं। परीक्षा समाप्ति के पश्चात विद्यार्थियों को अवकाश दिया जाता है, किंतु शिक्षकों को शासन के नियमानुसार शाम 4:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होता है।
इसके बावजूद घोघर स्थित दोनों शालाओं में लगभग दोपहर 2:57 बजे के बीच ही स्कूल में ताला जड़ा हुआ पाया गया। जब ग्रामीणों ने समय से पहले विद्यालय बंद देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पत्रकारों की टीम को दी।


मौके पर पहुंची पत्रकार टीम ने स्थिति का जायजा लिया, जहां यह स्पष्ट रूप से देखा गया कि विद्यालय निर्धारित समय से पहले बंद था और कोई भी शिक्षक उपस्थित नहीं था। इस गंभीर अनियमितता की जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को भी तत्काल टीम द्वारा दी गई।
ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर रोष व्याप्त है और उन्होंने मांग की है कि जिम्मेदार शिक्षकों पर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनुशासनहीनता की पुनरावृत्ति न हो।
अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए क्या कार्रवाई करता है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग