कृष्ण कुमार कुंजाम
दंतेवाड़ा बस्तर के माटी समाचार जिला दंतेवाड़ा में कुंजाम कुटमा परिवार की एक महत्वपूर्णा बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के विभिन्न ग्रामों से कुंजाम कुटमा परिवार के वरिष्ठ जन, युवा, महिलाएं एवं समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करना, सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा करना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सामूहिक निर्णय लेना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की गई, जिसके बाद समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने मार्गदर्शन दिया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। बच्चों की शिक्षा, युवाओं को नशामुक्ति की ओर प्रेरित करने, तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही समाज के विकास के लिए भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर समाज के युवाओं ने भी अपने विचार साझा किए और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने तथा उन्हें निर्णय प्रक्रिया में शामिल करने की बात भी बैठक में प्रमुखता से उठाई गई।
अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कुंजाम कुटमा परिवार समय-समय पर ऐसी बैठकें आयोजित करेगा, जिससे समाज में एकता बनी रहे और विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें। बैठक शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई।

