RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

जिला स्तरीय कोया कड़साड़ (वार्षिक उत्सव) में शामिल हुए पूर्व विधायक राजमन बेंजाम…*

कृष्ण कुमार कुंजाम 

ब्यूरो चीफ बस्तर 

बस्तर के माटी आज बास्तानार ब्लॉक के किलेपाल में कोया समाज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कोया करसाड़ (वार्षिक उत्सव) का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।इस गरिमामय अवसर पर पूर्व विधायक श्री राजमन बेंजाम जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में कोया समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग शामिल हुए, जिससे आयोजन में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला।*

 

*कोया करसाड़ उत्सव कोया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक नृत्य, गीत एवं वेशभूषा के माध्यम से समाज की संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।*

 

*पूर्व विधायक श्री राजमन बेंजाम जी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कोया समाज की एकता, अनुशासन और सामाजिक चेतना की सराहना की तथा समाज के सर्वांगीण विकास की कामना की।*

 

*आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं समस्त कोया समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। पूरे आयोजन के दौरान सौहार्द, भाईचारे और सांस्कृतिक गौरव का वातावरण बना रहा।*

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग