अमलीपदर में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील
यातायात नियमों के कड़ाई से पालन और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर अमलीपदर थाना के तत्वावधान में ग्राम पंचायत नयापारा अंतर्गत ग्राम धुर्वा पथरा में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम एक माह तक चलने वाले सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अमलीपदर थाना प्रभारी दिलीप कुमार मेश्राम, पी.के. जांगड़े, मेजर राजेश बघेल सहित अमलीपदर थाना का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। वहीं ग्राम पंचायत नयापारा के सरपंच ध्रुव ऊटी, भेजी पदर के सरपंच पुरुषोत्तम सोम, नयापारा की उप सरपंच, बीडीसी सदस्य तथा दोनों पंचायतों के वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।

इस दौरान थाना प्रभारी दिलीप कुमार मेश्राम ने उपस्थित ग्रामीणों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमों की अनदेखी न केवल स्वयं के लिए बल्कि दूसरों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है। विशेष रूप से नशे की हालत में वाहन न चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने पर जोर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के बाद ड्राइविंग, मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने तथा ओवरलोडिंग जैसे खतरनाक कृत्यों से होने वाले दुष्परिणामों को उदाहरण सहित समझाया। साथ ही बताया गया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि यह सड़क सुरक्षा अभियान गरियाबंद जिले में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 जनवरी को अमलीपदर क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर स्वयं व समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील

