सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार दिनांक 01.02.2026 के शाम को मुखबीर से सूचना मिला कि सुकलू नेताम के नीलगिरी प्लाट लंजोडा भेलवाभाटा में कुछ लोग गौवंश को काटकर एवं भागा लगा रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर तस्दीक किया। घटना स्थल में नीले रंग झिल्ली बिछाकर गौवंश को काटकर मांस का भागा बनाकर रखे थे एवं पॉलिथीन में भरकर बेचने के लिए रखे थे। एवं पास में ही लोहे के कढाई में ईटा का चूल्हा बनाकर पक्का रहे थे। गौवंश को काटकर भागा बनाकर बेचने व खाने तैयारी किये थे। मौके पर वेटनरी टीम को तलब कर परीक्षण कराया गया। प्रार्थी मुकेश सोनी पिता स्व० मौकम सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी तहसीलपारा कोण्डागांव जिला कोण्डागांव छ०ग० के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध पाये जाने पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 325, 3(5) बी०एन०एस०, कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2011 कि धारा 4, 5, 6, 10 का अपराध पंजीबध्द किया गया।
प्रकरण की संवेदनाशीलता एवं गंभीरता को देखे हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रूपेश कुमार के मार्ग दशर्न में आरोपीगण की पतासाजी कर (01) शेषमन मरकाम पिता चौतराम मरकाम उम्र 30 वर्ष जाति गोंड निवासी लंजोड़ा मेलवाभाटा जिला कोण्डागांव छ०ग०, (02) घसिया उर्फ फगनु मरकाम पिता हैयटी मरकाम उम्र 55 वर्ष जाति गोंड निवासी- लंजोड़ा भेलवाभाटा जिला कोण्डागांव छ०ग०, (03) जुगधर मरकाम पिता जेवु राम मरकाम उम्र-55 वर्ष जाति गोंड निवासी लंजोड़ा भेलवाभाटा जिला कोण्डागांव छ०ग०, (04) सुकलाल मरकाम पिता सुकमन मरकाम उम्र 40 वर्ष जाति गोंड निवासी लंजोड़ा भेलवाभाटा जिला कोण्डागांव छ०ग०, (05) सोमारू मरकाम पिता सुकडू मरकाम उम्र 55 वर्ष जाति गोंड निवासी लंजोड़ा भेलवाभाटा जिला कोण्डागांव छ०ग० (06) मंगलसाय नेताम पिता रामधर नेताम उम्र 55 वर्ष जाति गोंड निवासी लंजोड़ा भेलवाभाटा जिला कोण्डागांव छ०ग०, (07) चौतराम मरकाम पिता कोटेल उम्र 55 वर्ष जाति गोंड निवासी- लंजोड़ा भेलवाभाटा थाना कोतवाली जिला कोण्डागांव छ०ग० को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर पेश किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. टामेश्वर चौहान उनि. संजय कुमार वट्टी, सउनि. राजकुमार कोमरा, सउनि. महेश साहु, प्र.आर. नरेन्द्र देहरी, अशोक मरकाम, म०आर० नेमा ध्रुव, योगेश साहु (गो.सै.) का विशेष योगदान रहा।

