सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार कोंडागांव गोवर्धन सेवा समिति यादव समाज जिला इकाई की बैठक रविवार दिनांक 8 फरवरी को फरसगांव नगर के गोवर्धन पूजा स्थल पर आयोजित की गई जिसमे सभी कोंडागांव, फरसगांव, बडेराजपुर, केशकाल, धनोरा, मर्दापाल और माकडी ब्लाक के समाज के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में जिला स्तरीय चुनाव सर्व सम्मति से सम्पन्न कराया गया जिसमें महेंद्र यादव संभागीय अध्यक्ष, राजू जिला सचिव कांकेर, शिवचरण यादव सह सचिव कांकेर, कोंडागांव संरक्षक प्रेमनाथ यादव, बंशीराम यादव के मार्ग दर्शन में अध्यक्ष पद हेतु साधु राम यादव ( बफना ) और जगदीश यादव ( बडेराजपुर ) ने दावेदरी प्रस्तुति की जिसमे समाज के प्रबुद्ध जनों की उपस्तिथि में सर्व सहमति से साधु राम यादव को यादव समाज कोंडागांव को जिला अध्यक्ष बनाया गया ।
नव-निर्वाचित जिला अध्यक्ष साधुराम यादव ने समाज के विकास, एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि यादव समाज को संगठित कर युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों के हित में ठोस कार्ययोजनाएं बनाई जाएंगी तथा समाज को एक मजबूत दिशा दी जाएगी।
इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रही। सभी ने नव-निर्वाचित जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

