RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

भाजयुमो कोंडागांव ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर 62 लोगों का किया सम्मान

 सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार  21 फरवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोंडागांव द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर 62 लोगों को श्रीफल, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित व्यक्तियों में सफाई कर्मी, मितानिन स्वास्थ्य कार्यकर्ता, भूतपूर्व सैनिक, आवास योजना के हितग्राही एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशन एवं जिला अध्यक्ष नागेश्वर देवांगन के मार्गदर्शन में किया गया। जिले के प्रत्येक मंडल स्तर पर सम्मान अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक गरीब हितग्राही को लाभान्वित करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
इस दौरान जिले में निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, यातायात एवं मतदाता जागरूकता अभियान तथा वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्यों की भी जानकारी दी गई, जिनके माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है।
बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी।

कार्यक्रम में मनोज जैन, गोपाल दीक्षित, जितेंद्र सुराना सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा कार्यालय प्रभारी अश्वनी पांडे, मंडल उपाध्यक्ष अशोक ब्रह्म, ननकी वैष्णव, पार्षद सोनमणि पोयाम, सती बघेल, दीपक पटेल, मीना साहू, वर्षा प्रकाश, प्रदीप नाग, धनसु दास मानिकपुरी, आकाश दास, अनिल देवांगन, अविनाश शोरी, आकाश नेताम, गोविंद रामटेके, सागर देवांगन, रवि नाग, बाके नेताम, गुलशन निर्मलकर, चेतन कावड़े, विजय नेताम, दीपक शोरी एवं कनेश्वर पांडे सहित अनेक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग