बस्तर के माटी समाचार
कृष्ण कुमार कुंजाम
*जनपद सदस्य दरभा श्री राजू सोढ़ी ने क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही नए हैंडपम्प खनन की मांग की पूरी*
दरभा जनपद क्षेत्र डिलमिली अंतर्गत लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा नए हैंडपम्प की मांग की जा रही थी। क्षेत्र के कई मोहल्लों में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई थी, जिससे ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
जनपद सदस्य श्री राजू सोढ़ी ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किया तथा लगातार प्रयास करते रहे। उनके सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज क्षेत्र में नए हैंडपम्प का खनन कार्य पूर्ण हो गया है।
हैंडपम्प स्थापित होने से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे गांव में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने जनपद सदस्य का आभार व्यक्त किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री राजू सोढ़ी ने कहा कि वे अपने जनपद क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे तथा जनता की हर समस्या के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।

