RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बस्तर के माटी समाचार                  

*लोहाण्डीगुडा जनपद के 14 ग्राम पंचायतो मे पंद्रहवि वित्त मद से 5686183 छप्पन लाख छेयाँसी हजार एक सौ त्रासी रुपय विकास कार्यो के नाम भुगतान किया गया कई कार्य जांच के दायरे मे, जिला प्रशासन जांच दल गठित कर कार्यो का मूल्यांकन कराने की करें आदेश जारी, लाखों के भुगतान का सच आएगा सामने – नरेन्द्र भवानी /संस्थापक छत्तीसगढ़ युवा मंच*

 

*लोहाण्डीगुडा जनपद अंतर्गत लगभग 56 लाख के भुगतान पर विकास कार्य हुवे, तो वही बड़ेधाराउर पंचायत मे पुरे 80 हजार रुपय की भुगतान पर केवल नाली सफाई का कार्य किया, यह कैसा सफाई जहाँ इतना रुपय भुगतान हुवा जांच का विषय – नरेन्द्र भवानी /संस्थापक छत्तीसगढ़ युवा मंच*

 

*मामले मे छत्तीसगढ़ युवा मंच के संस्थापक नरेन्द्र भवानी ने बयान जारी कर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुवे कहा हैँ की किसी भी कार्य पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा संबंधित अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा क्यूँ क्या इस भ्रष्टाचार को सरकार के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि दे रहे हैँ सनरक्षण या होंगी कोई कार्यवाही और कार्यवाही नहीं तो आरोप सही*

 

*भवानी ने बयान मे बताया हैँ की लोहाण्डीगुडा जनपद के 14 ग्राम पंचायत मे पंद्रहवि वित्त योजना अंतर्गत ( 5686183 छप्पन लाख छेयाँसी हजार एक सौ त्रासी रुपय ) विकास कार्यो के नाम वित्तीय वर्ष 2025-2026 मे भुगतान किया जा चूका हैँ वेंडरो को, सड़क मरम्मत, सड़क निर्माण, मुरूमीकरण, साफ सफाई, स्कुल व आंगनबाड़ीयों का मरम्मत,मोटर खरीदी, मोटर बनवाई, बोर खनन, नाली निर्माण, रंग मंच निर्माण एवं ऐसे विभिन्न कार्यो पर प्रति पंचायत वार 6 से 9 लाख तक कार्यो पर भुगतान किया गया हैँ पुरे जनपद अंतर्गत 49 पंचायत हैँ किन्तु केवल यह 14 पंचायत का यह आंकड़ा बता रहा हूँ जहाँ मै स्वयं कार्यो का मूल्यांकन किया देखा बहुत से कार्य जांच के दायरे मे, कई कार्य गुणवत्ताहिन, तो कही कार्य ही नहीं फिर कार्यो के नाम पर भुगतान पूरा कैसे संभव होगा, जिम्मेदार निरक्षण अधिकारी, कार्यो को प्रशानिक स्वीकृति देने वाले जिम्मेदार अधिकारी और कार्य की देख रेख करने वाले जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्या सच मे इन पंचायतो मे कार्यो को ईमानदारी से करवाए अगर हाँ तो चले मेरे साथ पंचायतवार कार्यो का मूल्यांकन करने दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा इस संबंध मे जिला प्रशासन से लिखित शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग करूँगा*

 

*भवानी ने बयान मे आगे बताया हैँ की यह तो केवल 14 पंचायत का विवरण हैँ जिसमे आधा करोड़ विकास हेतु लगा दिया गया वह एक ही वर्ष का भुगतान बावजूद इन 14 पंचायतो को जरूर देखिये क्या सच मे प्रति पंचायत कही 6 लाख तो कही 8 लाख तो कही 9 लाख का भुगतान अलग अलग कार्यो के नाम पर किया गया हैँ जो सच मे कार्यो पर इस्तेमाल हुवा या नहीं गांव की स्थिति देख ही आप ही आप समझ आजाएगा देखना यह होगा क्या हुवे कार्यो का मूल्यांकन कार्य स्थल पर कराया जाएगा*

 

*👇यह वह 14 पंचायत वार जिनको कितना कितना राशि हुवा भुगतान केवल एक वर्ष मे ही वित्तीय वर्ष 2025-2026 मे का*

 

 

 

1- आँजर – 350000

2- अलनार – 394880

3- एरेंडवाल – 87360

4- बडांजी – 20250

5- बड़ेधाराउर 625018 ( 80 हजार केवल नाली सफाई मे लग गए )

6- बड़ेगुमियापाल – 865350

7- बदरेंगा – 200000

8- बेलर – 865632

9- बाघनपाल – 452000

10-बीनता – 91796

11-चंदेला – 761106

12 – छोटेपरोदा – 905865

13- छिंदबाहर – 518877

 

भवानी ने बयान मे बताया हैँ अगर इस पंचायत से जुड़े किसी भी आम नागरिक को यह जानना हो की किस कार्य पर कितना भुगतान किया गया तो आप हमसे सीधे सम्पर्क कर सकते हैँ हम प्रति कार्यवार जानकारी आपको दे देंगे

7000043232 सम्पर्क

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग