सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार प्रदेश यादव समाज के आदेशानुसार आज सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में यादव जी की लव स्टोरी नामक फ़िल्म को प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा।
आप को बता दे कि फ़िल्म निर्माता अंकित भड़ाना व संदीप तोमर के द्वारा निर्मित यादव जी की लव स्टोरी फ़िल्म जो को 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है जिसमे यादव समाज की लड़की व मुस्लिम लड़के की काल्पनिक प्रेम प्रसंग को दर्शाया गया है वही समाजिक जनों का कहना है कि इस फ़िल्म में यादव समाज की बहन बेटियों की सम्मान के विरुद्ध होने के कारण यादव समाज की भावनाओं को आहत पहुंचा है इससे सम्पूर्ण भारत वर्ष का यादव समाज आक्रोशित है वही इस फ़िल्म के रिलीज होने से सामाजिक सौहार्द भी बिगड़ने की सम्भावना हो सकती है इस ज्ञापन के माध्यम से समाज ने एक फ़िल्म की रिलीज ना होने देने हेतु राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।
इस कार्यक्रम में पूर्व संरक्षक बस्तर संभाग प्रेमनाथ यादव, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राकेश यादव, सचिव रितेश यादव सुकदेव यादव हरिश्चंद्र यादव रामचंद्र यादव जयलाल यादव सुनीता यादव वर्षा यादव सावली यादव रूपा यादव एवं सामाजिक जन मौजूद रहे ।

