सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार अहीर यादव समाज के द्वारा फ़िल्म यादव जी की लव स्टोरी पर प्रतिबंध लगाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री राज्यपाल एवं फिल्म विकास बोर्ड के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौपा । वहीं यह फ़िल्म 27 फ़रवरी को रिलीज होने वाली है जिसमे एक यादव लड़की और मुसलमान लड़का के काल्पनिक प्रेम प्रसंग को चित्रित किया गया है इस फिल्म के नाम एवं कहानी से अहीर यादव समाज के बहन बेटियों के सम्मान के विरुद्ध होने के कारण यादव समाज की भावनाओ को आहत पहुंच रहा है । इस ज्ञापन के माध्यम से हम फ़िल्म यादव जी की लव स्टोरी की प्रतिबंध की मांग करते है । इस कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ट जिला प्रभारी यशवंत यादव, गोविंद यादव ,कँवल यादव, प्रसांत यादव,दीपक यादव एवं अहीर यादव समाज के युवा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

