RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस अधिकारियों की ली गई विशेष क्राइम मीटिंग एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी को किया सम्मनित

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार जिला कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा (भा.पु.से) के द्वारा आज लंबित अपराधों के शीघ्र निकाल एवं अपराधों की रोकथाम तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा मिटिंग लिया गया। जिस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा लंबित प्रकरणों को पूर्ण कर शीघ्र निकाल हेतु दिशा निर्देश दिये गये।

ऐसे अपराध जो लंबे समय से लंबित है उनके निकाल हेतु विशेष अभियान चलाने तथा लंबित समंस वारंट की तामिली शत् प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिया गया। थानों में अपनी शिकायत लेकर आये फरियादियों से मित्रवत व्यवहार करने एवं उनके शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। अपराधों में आरोपियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु जिला अभियोजन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर मामलों का जल्द से जल्द निराकरण करने हिदायत दिया गया।

जनता व पुलिस के मध्य मधुर संबंध स्थापित करने हेतु ग्रामों में चलित थाना लगाने एवं सामुदायिक पुलिसिंग के दौरान सायबर क्राईम, एटीएम एवं बैंक फ्रॉड यातायात नियमों का पालन करने बाबत् जागरूकता अभियान सभी थाना क्षेत्रों में चलाने के निर्देश दिये गये। असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने एवं उन पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारी एवं अनुविभागीय अधिकारियों को अपने थाना क्षेत्र में निरंतर पेट्रोलिंग करने व सीमावत क्षेत्र मे लगे चेक पोस्ट के माध्यम से चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आदेश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव महोदय के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी को कॉप ऑफद मंथ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमें निरीक्षक सौरभ उपाध्याय थाना प्रभारी कोण्डागांव, प्रधान आरक्षक भावेश मण्डावी एम्प्लाई ऑफद मंथ सउनि सरोज प्रर्मिला (एम) प्रधान आर. लुमेश कुलदीप को सम्मानित किया गया।

क्राईम मिटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी तथा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग