RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

मत्स्य पालन को बढ़ावा देने पर जोर, कांकेर में हुई महत्वपूर्ण बैठक

बस्तर की माटी न्यूज़ (BKM NATIONAL NEWS),गरियाबंद 

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष माननीय भरत लाल मटियारा जी के निवास गृह, कांकेर में क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत हितग्राही मूलक मत्स्य पालन की स्वीकृति से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


बैठक के दौरान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र हितग्राहियों के चयन तथा मत्स्य पालन को ग्रामीण स्तर पर सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सदस्य श्री विजय ध्रुव जी, भाजपा मंडल कांदाडोंगर अध्यक्ष नवीन मांझी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, रामेश्वर कपिल, डोमार जगत, विनयशंकर सोरी, टिकेश्वर सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के पश्चात सभी उपस्थितजनों ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग