RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बस्तर के माटी समाचार | शिक्षा विभाग में हलचल

 एक कार्यालय में दो DEO!—विधायक ने मंत्री को लिखा पत्र

बीजापुर बस्तर के माटी समाचार जिले के शिक्षा विभाग में एक अनोखी स्थिति सामने आई है, जहां एक ही कार्यालय में दो जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। इस मामले को लेकर बीजापुर विधायक ने स्कूल शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव को पत्र लिखकर जिले में उत्पन्न प्रशासनिक असमंजस की स्थिति से अवगत कराया है।

पत्र में बताया गया है कि बीजापुर जिले में वर्तमान में दो जिला शिक्षा अधिकारी एक ही कार्यालय से कार्य कर रहे हैं। इनमें एक नियमित जिला शिक्षा अधिकारी और दूसरे प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं।

विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि 10 जुलाई 2025 से दोनों अधिकारी एक ही कार्यालय में बैठकर कार्य संचालन कर रहे हैं, जिससे विभागीय कार्यों में भ्रम और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसका असर शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ रहा है।

उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया है कि स्थिति को स्पष्ट करते हुए किसी एक अधिकारी को अधिकृत किया जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था का संचालन सुचारू रूप से हो सके

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग