RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने पर राजेंद्र शर्मा ‘गुड्डू’ का गौड़ ब्राह्मण समाज ने किया स्वागत

 

रायपुर बस्तर के माटी। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में इन दिनों संगठन विस्तार का दौर जारी है। इसी कड़ी में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठ नेता राजेंद्र शर्मा ‘गुड्डू’ को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

 

राजेंद्र शर्मा ‘गुड्डू’ के प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने पर गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

 

गौरतलब है कि राजेंद्र शर्मा ‘गुड्डू’ भाजपा के वरिष्ठ और सक्रिय नेता रहे हैं। इसके साथ ही वे लंबे समय से ब्राह्मण समाज की सेवा में भी सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। समाज के पूर्व अध्यक्ष के रूप में उन्होंने समाज हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और विभिन्न सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाया।

 

समाजजनों ने कहा कि राजेंद्र शर्मा को मिला यह नया दायित्व न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है, बल्कि पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाज और संगठन के लिए इसी तरह कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग