RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव और पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कोंडागांव के द्वारा विकास नगर स्टेडियम में स्वच्छता अभियान चलाया गया

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार दिनाँक 22 मार्च 2026 दिन रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव और पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कोंडागांव के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व सैनिकों एवं निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक-युवतियों के द्वारा विकास नगर स्टेडियम में स्वच्छता अभियान चलाया गया l विकास नगर स्टेडियम के अंदर और बाहर झाड़ू मार कर कचरा उठाया गया l भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सूरज यादव ने युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि स्वच्छ भारत अभियान एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसके अंतर्गत हमारे पूरे देश को स्वच्छ करने का लक्ष्य लिया गया है। अभियान का प्रथम उद्देश्य है कि देश का कोना-कोना साफ सुथरा हो l लोगों को बाहर खुले में शौच करने से रोका जाए और भारत के हर शहर और ग्रामीण इलाकों के घरों में शौचालय का निर्माण करवाया जाए। इसके पश्चात पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कोंडागांव के जिला संयोजक सूरज यादव के द्वारा स्वच्छता अभियान में भाग लेने वाले सभी युवक एवं युवतियों को स्वल्पाहार कराया गया l इसके बाद सभी ने मिलकर स्वच्छता मिशन में मेरी भागीदारी – मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी, स्वच्छ भारत- सुंदर भारत, और स्वच्छ कोंडागांव – सुंदर कोंडागांव के नारे लगाएं l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के जिला अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक श्रीकांत तिवारी और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतियां उपस्थित रहें l

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग