बीजापुर में कागजों में बनी 14 KM सड़क! जांच में नहीं मिला कोई निशान”
“PMGSY में बड़ा खेल? सड़क का पैसा खर्च, जमीन पर कुछ नहीं”
PMGSY में बड़ा घोटाला?
घनश्याम यादव
बस्तर के माटी समाचार
बीजापुर में PMGSY सड़क पर बड़ा खुलासा
जांच टीम को मौके पर नहीं मिली सड़क
बिना बोर्ड के दिखाया गया निर्माण कार्य
14 किमी सड़क का रिकॉर्ड, जमीन पर नहीं मिला काम
ठेकेदार को दोबारा जांच के लिए बुलाया गया
बीजापुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क की जांच में सड़क ही गायब मिली। जांच टीम को मौके पर न सड़क मिली और न ही कोई सूचना बोर्ड। अब इस पूरे मामले ने सरकारी कामकाज पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, बीजापुर द्वारा जारी पत्र में खुलासा हुआ है कि 24 मार्च 2026 को जांच टीम ने सड़क का निरीक्षण किया, लेकिन मौके पर सड़क का कोई स्पष्ट अस्तित्व नहीं मिला।
दस्तावेजों के अनुसार, एल067 से एल047 तक 14 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण दिखाया गया है, जिसका ठेका अंबिकापुर की Shring Construction को दिया गया था।

लेकिन जांच के दौरान न तो सड़क का काम नजर आया और न ही कहीं सूचना बोर्ड लगाया गया था।
मामले को गंभीर मानते हुए विभाग ने ठेकेदार को 26 मार्च 2026 को पुनः जांच के लिए मौके पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
इस पूरे मामले ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के नाम पर कहीं कागजों में ही सड़क तो नहीं बन रही—यह बड़ा सवाल बन गया है।
अब देखना होगा कि दोबारा जांच में क्या सामने आता है और क्या इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है। फिलहाल, बीजापुर से यह खबर प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रही है।

