एक ही काम के लिए दो तारीख का नोटिस! बीजापुर में PMGSY विभाग पर सवाल”
“25 या 26? ठेकेदार भी कन्फ्यूज, विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल”
PMGSY में नोटिस का खेल! 25 और 26 तारीख के अलग-अलग आदेश से विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, जांच प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल
घनश्याम यादव
बस्तर के माटी समाचार
बीजापुर जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को लेकर एक और बड़ा मामला सामने आया है। इस बार सड़क निर्माण की गड़बड़ी के साथ-साथ विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। एक ही मामले में दो अलग-अलग तारीख के नोटिस जारी किए गए हैं, जिससे ठेकेदार और जांच प्रक्रिया दोनों में भ्रम की स्थिति बन गई है।
बीजापुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण द्वारा जारी दो अलग-अलग पत्रों में अलग-अलग तारीखें सामने आई हैं।
एक नोटिस में ठेकेदार को 25 मार्च 2026 को मौके पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं दूसरे नोटिस में 26 मार्च 2026 को उपस्थित होने को कहा गया है।


इन दोनों नोटिसों में एक ही सड़क निर्माण कार्य की जांच का जिक्र है, लेकिन तारीखों के अंतर ने पूरे मामले को उलझा दिया है।
सवाल यह उठता है कि जब एक ही मामले में अलग-अलग तारीख के आदेश जारी किए जाएंगे, तो ठेकेदार किस तारीख को सही माने?
इस तरह की लापरवाही से न सिर्फ जांच प्रक्रिया प्रभावित होती है, बल्कि विभाग की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
“एक ही मामले में दो अलग-अलग तारीख के नोटिस जारी करना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है…”
गौरतलब है कि इससे पहले इसी सड़क निर्माण में गड़बड़ी और जांच में सड़क नहीं मिलने का मामला भी सामने आ चुका है। ऐसे में अब विभाग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता दोनों पर सवाल उठने लगे हैं।
अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है और क्या जांच प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाता है। फिलहाल, बीजापुर से ये मामला प्रशासनिक व्यवस्था की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

