RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

केरपे में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम, ग्रामीणों को योजनाओं व मुख्यधारा से जुड़ने का संदेश

बस्तर के माटी समाचार 

बीजापुर जिले के थाना बेदरे क्षेत्र के ग्राम केरपे में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बदलते समय के साथ सकारात्मक बदलाव अपनाने की अपील की।

थाना बेदरे अंतर्गत ग्राम केरपे में आयोजित इस कार्यक्रम में आसपास के गांव—मरीमड़गु, पेद्दागुण्डापुर, मादेपुर और ओडरी सहित करीब 300-400 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के तहत चलित थाना एवं जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुटरू, बृज किशोर यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों से अपील की कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ें और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं।

कार्यक्रम में पुनर्वासित माओवादियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए जंगल और हिंसा के रास्ते को कष्टदायक बताया तथा अभी भी सक्रिय माओवादियों से समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की।

इस दौरान जरूरतमंद ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री, स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री और युवाओं को खेल सामग्री वितरित की गई। साथ ही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुटरू की मोबाइल यूनिट द्वारा चिकित्सा शिविर लगाकर ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

सामुदायिक पुलिसिंग के इस पहल से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल देखने को मिला और ग्रामीणों ने शिक्षा व विकास कार्यों में भागीदारी का संकल्प लिया।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग