तस्करों का इनोवेटिव आइडिया को ठेंगा दिखाते हुए पुलिस ने पकड़ी 50 लाख का गांजा और 20 लाख का अंग्रेजी शराब ।
तस्करी ऐसी कि पुलिस भी बोले – वाह गुरु, ये आइडिया कहाँ से लाते हो?”
बस्तर के माटी न्यूज़ (BKM NATIONAL NEWS),गरियाबंद
देश में इन दिनों दो चीजें बहुत तेजी से फैल रही हैं—एक तो “इनोवेशन”, और दूसरा “तस्करी में इनोवेशन”! फर्क बस इतना है कि स्टार्टअप वाले फंडिंग ढूंढ रहे हैं, और तस्कर “फंड” खुद ही गाड़ी में भरकर ले जा रहे हैं।
अब हाल ये है कि तस्कर भी शायद Pushpa_The Rise देखकर इतना इंस्पायर हो गए हैं और पुष्पा को ही अपने गुरु मान रहे हैं। सोच रहे हैं—“रूल्स तोड़ो, सिस्टम हिलाओ… और अगर पकड़े जाओ तो नया आइडिया बनाओ!”


हथौड़ा, पिस्तौल और हाईवा का ‘सरप्राइज पैकेज’
बिहार के बेहरा थाना के थानेदार साहब ने तो एकदम फिल्मी एंट्री मार दी।
एक हाथ में पिस्तौल, दूसरे में हथौड़ा… और सामने खड़ा हाईवा!
सड़क पर ही “ऑपरेशन ठोक-फोड़” शुरू हुआ। जैसे ही हथौड़ा चला, गिट्टी नीचे गिरने लगी… और गिट्टी के नीचे से निकला—“देशी नहीं, विदेशी सपना!”

करीब 50 लाख की अंग्रेजी शराब देखकर पुलिस भी एक पल के लिए सोच में पड़ गई—“ये गिट्टी है या ‘गिफ्ट पैक’?”
अब जनता सोच रही है कि
पहले हाईवा से सड़क बनती थी…
अब हाईवा से “नशे का नेटवर्क” बन रहा है!

गांजा भी अब ‘हाईटेक’ हो गया है
उधर उड़ीसा के बौद्ध जिले में तस्करों ने तो इंजीनियरिंग की नई शाखा ही खोल दी “तस्करी टेक्नोलॉजी”
एक पिकअप वाहन… बाहर से बिल्कुल साधारण…लेकिन अंदर?
पूरा “सीक्रेट चैंबर सिस्टम”!
बटन दबाओ → ट्रॉली उठाओ → चैंबर खोलो → गांजा निकालो
लगता है तस्कर अब ITI नहीं, सीधे “IIT (Illegal Innovation Technology)” से पास हो रहे हैं। करीब 20 लाख का गांजा ऐसे छुपाया गया था कि अगर पुलिस ना पकड़ती, तो ये वाहन शायद अगली बार “डेमो प्रोजेक्ट” बनकर घूमता।
एम्बुलेंस, टोचन और अब ‘तस्करी स्टार्टअप’
अब तस्करों की क्रिएटिविटी इतनी बढ़ गई है कि कभी एम्बुलेंस में “मरीज की जगह माल”,कभी टोचन वाली गाड़ी में “राहत की जगह राहत सामग्री (तस्करी वाली)”
मतलब—जहां आम आदमी जुगाड़ लगाता है जिंदगी चलाने के लिए,वहीं तस्कर जुगाड़ लगा रहे हैं “सिस्टम को घुमाने” के लिए।

पुलिस भी अब ‘अपडेटेड वर्जन’ में
लेकिन कहानी का ट्विस्ट ये है कि पुलिस भी अब पुरानी नहीं रही।
तस्कर अगर “डाल-डाल” जा रहे हैं,
तो पुलिस “पात-पात” नहीं… सीधा “ड्रोन व्यू मोड” पर आ गई है!
थानेदार साहब अब सिर्फ कुर्सी पर बैठकर चाय नहीं पीते,बल्कि सड़क पर उतरकर “हथौड़ा टेस्ट” भी मार रहे हैं।
और जब से एक के बाद एक बड़े केस पकड़े गए हैं,तस्करों के बीच भी डर का माहौल है—सोच रहे हैं
“भाई, अब आइडिया नया लाओ… नहीं तो पुलिस पहले से ही अपडेट बैठी है!”

देश में “स्टार्टअप इंडिया” चल रहा है,
लेकिन तस्करों ने “स्मार्ट छुपाओ इंडिया” शुरू कर दिया है। फर्क बस इतना है—
एक को सरकार सपोर्ट करती है…
और दूसरे को पुलिस “भांडा फोड़“करती है…!
तस्कर चाहे जितने भी “पुष्पा” बन जाएं…
पुलिस हर बार बोलेगी—
“फ्लावर नहीं… सिंघम हूं मै !”

