सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार, 04 अप्रैल 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में ग्राम स्तरीय राजस्व पखवाड़ा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश एवं केशकाल एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक के मार्गदर्शन में केशकाल अनुविभाग अंतर्गत 01 अप्रैल से निर्धारित तिथि अनुसार राजस्व शिविर आयोजित की जा रही है।
इसी क्रम में शनिवार को ग्राम दादरगढ़ (खालेमुरवेंड) में राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 15 किसानों को डिजिटल किसान किताब और 25 बी-1, खसरा का वितरण किया गया। साथ ही , वनाधिकार फौती नामांतरण 01, राजस्व फौती नामातरण 06′ खाता विभाजन ,.सीमाकन , नक्शा बंटाकन के आवेदन *मौके पर पंचनामा प्रतिवेदन बनाकर* प्राप्त किए गए। इस अवसर पर तहसीलदार गणेश सिदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

