RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

ब्रेकिंग न्यूज़ | भोपालपटनम-सीमा क्षेत्र

सोमनपल्ली में बड़ा सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पलटी

बीजापुर बस्तर के माटी समाचार 

भोपालपटनम/सोमनपल्ली। महाराष्ट्र सीमा से लगे सोमनपल्ली गांव में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। काम की तलाश में पलायन कर रहे मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोपालपटनम क्षेत्र से मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप वाहन तेज रफ्तार में थी, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि कुछ को मामूली चोटें आई हैं।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन पर अधिक भार हादसे की वजह मानी जा रही है।

मजदूरों से भरी पिकअप पलटी

कई मजदूर गंभीर रूप से घायल

सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

प्रशासन ने शुरू की जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग