डॉ. खोयांद्र यादव को मिला संगठन मै महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी
बस्तर की माटी न्यूज़ (BKM NATIONAL NEWS),गरियाबंद
गरियाबंद जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत शिक्षा प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में क्षेत्र के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता डॉ.खोयेन्द्र यादव को भाजपा जिला गरियाबंद शिक्षा प्रकोष्ठ का कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।
डॉ.खोयेन्द्र यादव लंबे समय से पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी सक्रियता, सामाजिक जुड़ाव और शिक्षा के क्षेत्र में रुचि को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से शिक्षा प्रकोष्ठ को नई दिशा और गति मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
डॉ. खोयेन्द्र यादव ने इस नियुक्ति के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का संकल्प भी व्यक्त किया।
उनकी इस नियुक्ति को जिले में भाजपा संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

