RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने मनाई संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार कोंडागांव जिला के उत्तर मंडल के ग्राम पंचायत पल्ली ग्राम में भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर बाबा साहब कि फोटो के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया।
जितेंद्र सुराना ने कहा कि भारत रत्न संविधान रचयिता डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जी ने देश कि संविधान कि रचना कर देश के सभी वर्गों को सम्मान दिया है जिससे आज पूरे देश में स्वतंत्रता के साथ संविधान लागू है ।उद्बोधन के बाद सभी जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता ने पल्ली ग्राम के ग्रामीण के साथ मिलकर एक साथ समरसता भोज किया ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा की मंडल अध्यक्ष धनजू मरकाम, जिला सदस्य नन्दलाल राठौर, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक दिलीप दीवान, प्रकाश तिवारी, समुद मरकाम, मनहर मरकाम, सरपंच भारत मरकाम, जनपद सदस्य ममता नेताम, भोगाडी सरपंच लखन नेताम, बुद्धसन नेताम, दशरथ मरकाम, लायक राम, रामेश्वर सेठिया, महादई मरकाम, दिले नेताम, युक्ति कोर्राम,दामु मरकाम, मोहन ठाकुर,रामदेव मरकाम, कमलू मरकाम,धनी राम, महादेव, भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग