सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार तेज गर्मी को देखते हुए कोंडागांव शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन से गुहार लगाते आमजन को राहत देने की मांग की है कहा कि कोंडागांव के इतिहास मे पहली बार इतनी तेज गर्मी पड़ रही पहली बार कोंडागांव का तापमान 43-44 डिग्री देखने को मिल रहा है जो की यहां के रहवासियों के लिए बहुत ज्यादा है वहीं इस भरी गर्मी के बिच ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सिग्नलों मे आमजन को हरिबत्ती का इंतजार करते खड़ा रहना पड़ रहा है चुंकि 25 मई से नवतपा भी शुरू होने जा रहा है जिससे तापमान का पारा और अधिक बढ़ जाएगा।मीडिया के माध्यम से प्रशासन से निवेदन है बढ़ती गर्मी को देखते हुए फिलहाल गर्मी के जाते तक मानसून के आने तक कोंडागांव के ट्रैफिक सिग्नलों को बंद रखा जाये यह कदम जनहित को समर्पित होगा।

