RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

धान खरीदी केंद्रों मे हो रहे घोटाला को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार – धान खरीदी केंद्रों से लगातार आ रही घोटाले को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मर्दापाल ने कलेक्टर कोंडागांव को ज्ञापन सौंपा है ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम ने कहा मुलमूला धान खरीदी केंद्र मे हुए घोटाले के बाद कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार मर्दापाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मर्दापाल क्षेत्र के समस्त पांचो धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया जिसमे पाया गया कि सोनाबाल धान खरीदी केंद्र मे 1597. 43 क्विंटल,गोलावन्ड धान खरीदी केंद्र मे 439.48 क्विंटल, मर्दापाल धान खरीदी केंद्र मे 1585.83 क्विंटल, नवागांव धान खरीदी केंद्र मे 601.46 क्विंटल, बयानार धान खरीदी केंद्र मे 421.97 क्विंटल धान की सुखती दिखाई जा रही है जबकि हकीकत कुछ और है जो की कहीं न कहीं प्रबंधक धान खरीदी प्रभारी के संयुक्त सांठ गांठ से यह घोटाला हुआ है और कहीं न कहीं इनके पीछे प्रसाशनिक एवं राजनितिक संरक्षण है जिसके निष्पक्ष जाँच की जरूरत है।

ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम ने कलेक्टर से निवेदन करते कहा घोटाला खरीदी प्रभारी एवं प्रबंधक द्वारा किया जाता है परन्तु उसकी भरपाई उसका खामियाजा समिति को करनी पड़ती है यानि सीधे सीधे किसानों को इसका भरपाई करना पड़ता है जो की सरासर गलत है घोटाला कोई करे और भरपाई कोई और। चेतावनी देते कहा उक्त धान खरीदी केंद्रों मे हुए घोटाले की निष्पक्षता के साथ जाँच करते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किया जाये ताकि भविष्य मे ऐसे घोटालों की पुनरावृति न हो।

अगर घोटालेबाजों को संरक्षण देते हुए कार्यवाही के नाम पर लीपापोती की जाएगी तो कांग्रेस पार्टी द्वारा मर्दापाल से कोंडागांव तक जंगी प्रदर्शन किया जायेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला महामंत्री रितेश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष मर्दापाल देवेंद्र कोर्राम, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन,सुखराम पोयाम,वरुण सेठिया,शहर महामंत्री सनी चोपड़ा,देव बघेल सहित कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग